Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: शादी के बाद रश्मिका का हाथ थामें एयरपोर्ट पहुंचे विजय देवरकोंडा
Newlyweds Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda make first appearance
न्यूलीवेड्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की जोड़ी ने शादी के बाद पहली बार जोड़े के तौर पर उपस्थिती दर्ज कराई। दोनों को एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थाम चलते हुए देखा गया। ये पहला मौका था जब कपल के तौर पर दोनों ने पब्लिक में एंट्री ली। दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी को फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
इस कपल ने 26 फरवरी को एक-दूसरे के परिवार और कुछ बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में उदयपुर में शादी की है। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए वेडिंग फोटोज शेयर कर अपनी खुशी फैन्स के साथ साझा की थी। वहीं अब शादी के अगले दिन यानी 27 फरवरी को ये कपल पहली बार साथ देखा गया। दोनों ने उदयपुर एयरपोर्ट पर खूबसूरत एंट्र्री ली।
इस दौरान दोनों के लुक की बात करें तो रश्मिका बेहद खूबसूरत लाल रंग के अनारकली सूट को पहने दिखाई दीं। रश्मिका मंदाना इस हैवी एंब्रोएडेड सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं विजय ने स्लेटी कलर का कॉर्ड सेट पहना था। इस सिल्की कॉर्ड सेट में विजय बेहद हैंडसम नजर आए।
बता दें रश्मिका और विजय ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। इस शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। वहीं ये अभी तक का पहला मौका है जब दोनों पब्लिकली एक-दूसरे के साथ नजर आए हो। हालांकि दोनों कई फिल्मों में ऑनस्क्रीन जमकर रोमांस करते देखे गए हैं।



