Khushi Mukherjee को मुंबई पुलिस ने लगाई फटकार, अश्लीलता फैलाने का आरोप
Khushi Mukherjee warned by police
अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह उनके आउटफिट्स नहीं बल्कि मुंबई पुलिस है। मुंबई पुलिस ने खुशी मुखर्जी को जमकर फटकार लगाई है। उन्हें अश्लीलता फैलाने के आरोप में जमकर लताड़ा गया है।
खुशी मुखर्जी पर आरोप है कि वो अक्सर मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैलाती देखी गई हैं। इस आरोप के बाद मुंबई पुलिस ने खुशी को थाने बुलाकर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। दरअसल ये कार्रवाई करणी सेना मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ के आपत्ति जताने के बाद हुई है। सुरजीत सिंह राठौड़ की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन बुलाया गया जहां खुशी मुखर्जी को पुलिस ने फटकार लगाई। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और समाज में शालीनता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुंबई जैसे संस्कारी और सभ्य शहर की गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें खुशी मुखर्जी को अक्सर बोल्ड लुक में स्पॉट किया गया है। वो मीडिया के सामने ऊट-पटांग कपड़े पहन पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश करती नजर आती हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहता है। इसी के चलते करणी सेना मुंबई अध्यक्ष ने खुशी की शिकायत मुंबई पुलिस में की थी। जिसके बाद पुलिस ने खुशी को चेतावनी दी है।



