GALLERY

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने साड़ी में शेयर की फोटो, फैन्स बोले सारा बॉलीवुड एक तरफ और…

Kangana Ranaut shared a photos in Beautiful Sari

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बेबाक अंदाज के लिए खबरों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को लेकर बयान दिया था। वहीं अब वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर बनी रहने वाली कंगना ने अब से कुछ देर पहले अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वो साड़ी पहने दिखाई दी है। कंगना इस साड़ी में बेहद जंच रही हैं और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फैन्स तो फैन्स बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके इस अंदाज की तारीफ करते नजर आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी कमेंट कर कंगना को डिवाइन कहा। वहीं फैन्स ने कमेंट कर लिखा, पूरा बॉलीवुड एक तरफ और कंगना रनौत एक तरफ। बता दें कंगना रनौत अपने इसी बेबाक अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। देखें तस्वीरें।

Picture Courtesy: Kangana Ranaut Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button