Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी
Jammu And Kashmir made Historic Win in Ranji Trophy Final
रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy Final) के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) की टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ये पहला मौका था जब जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के फाइनल में पहुंची और जीत भी गई। पारस डोगरा की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर की टीम ने आठ बार की विजेता कर्नाटक (Karnataka) की टीम को मात देते हुए ये जीत हासिल की।
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुआ। मुकाबले में रणजी चैम्पियन कहलाने वाली कर्नाटक टीम और जम्मू-कश्मीर के बीच का मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के दम पर जम्मू-कश्मीर चैम्पियन बना।
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया। कर्नाटक की पहली पारी के 293 रनों के जवाब में विजेता टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 584 रन बनाए। यानी पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। फिर दूसरी पारी में इस टीम ने 4 विकेट खोक 342 रन बनाए और अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया।
दोनों कप्तानों ने मैच का रिजल्ट लाने के लिए मैच समाप्त किया और बढ़त की वजह से जम्मू की टीम ने जीत हासिल कर ली। वहीं जीतने के बाद ग्राउंड पर जोरदार सेलिब्रेशन देखने को मिला। बता दें 67 सालों के इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर को ट्रॉफी नसीब हुई है। यहां लोगों में जश्न का माहौल देखने को मिला।



