News

IND vs PAK Weather: भारत पाकिस्तान की भिड़ंत के बीच मंडराया बारिश का साया

IND vs PAK T20 world cup 2026 colombo weather forecast rain update

आईसीसी टी-20 (ICC T-20) वर्ल्डकप 2026 में सबकी नजरें भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले पर है। हर कोई दोनों टीमों की भिड़ंत को लेकर एक्साइटेड है लेकिन इस महामुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है। ये मैच श्रीलंका के कोलंबो (Colombo Weather) में होना है और वहां का मौसम मुकाबले के विपरीत जाता दिख रहा है।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के साथ-साथ दर्शक भी पूरी तैयारी कर चुके हैं लेकिन कोलंबो के मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। यहां मैच से पहले ही काले बादलों ने डेरा जमा लिया है। इससे पहले मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की खलल पड़ने की पहले की चेतावनी जारी कर दी है। जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शाम 5 से 6 बजे के बीच तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मैच तय समय से देरी से शुरू होगा।

मैच रद्द होने पर क्या होगा…

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अगर बारिश की वजह से ये मैच नहीं खेला गया तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक के साथ संतोष करना होगा। बता दें कोलंबो में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी, वहीं रविवार को यहां शाम के समय बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button