GALLERY

Sunny Deol हुए फिटनेस फ्रीक, तस्वीरें देख भाई Bobby ने कर दिया कमेंट

Sunny Deol become fitness freak, shared photos with No Excuse caption

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। Sunny Deol इन तस्वीरों में जिम में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं। फिटनेस फ्रीक सनी देओल ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, नो एक्सक्यूज यानी कोई बहाना नहीं। सनी की इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी इस मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने अपने बड़े भाई पर जमकर प्यार लुटाते हुए तस्वीरों पर हार्ट इमोजी वाले कमेंट किए हैं। बता दें सनी अपनी हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनका किरदार जोरदार रहा है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार करने में सफल रही है। देखें सनी देओल की जिम में वर्क आउट के दौरान की तस्वीरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button