Bolivia Plane Crash: करोड़ों का कैश ले जा रहा विमान क्रैश, 15 की मौत
15 killed 30 injured after plane crashes in Bolivia
विमान दुर्घटनाओं का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बोलीविया (Bolivia) की राजधानी ला पाज का है। जहां ला पाज के पास एल अल्टो शहर में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में 15 लोगों की जान चली गई जबकि 30 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार को तब हुआ जब बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 (Hercules Air Craft) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान से बैंक नोटों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाया जा रहा था और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नोट सड़क पर बिखर गए। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
ये हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जब विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर हाईवे पर जा गिरा। विमान के टकराने से रोड़ पर मौजूद कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



