Maharashtra: कुत्तों का आतंक, ली 7 साल के बच्चे की जान
Child dies after bitten by Dogs in Maharashtra
कुत्तों का आतंक इन दिनों लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। आए दिन कुत्तों के अटैक का कोई ना कोई नया मामला देखने को मिल रहा है। सामने आया ताजा मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के कल्याण का है। यहां कुत्तों के द्वारा किए अटैक में एक सात साल के बच्चे की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे को बचाने के लिए दौड़े उसके दोस्त पर भी कुत्तों ने अटैक कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया। इस अटैक के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
इस हादसे में मृतक बच्चा कातकरी पाड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। जानकारी मुताबिक बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका दोस्त उसे बचाने दौड़ा, लेकिन कुत्ते ने उसे भी काट लिया और वह घायल हो गया। ये हादसा इतना खतरनाक था कि बच्चे की जान चली गई।
घायल हुए दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके दोस्त का ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना के बाद से इलाके में कुत्तों को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।



