Yash Dayal और Shweta Pundir की हल्दी की तस्वीरें वायरल, RCB में सस्पेंस बरकरार
Yash Dayal getting marry to content creator Shweta Pundir
भारतीय क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) अक्सर खबरों में रहते हैं। यश कभी रेप केस के चलते तो कभी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आईपीएल (IPL) 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और उससे ठीक पहले यश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यश दयाल अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता पुंड़ीर (Shweta Pundir), जोकि कंटेंट क्रिएटर हैं के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चा फरवरी में भी हुई थी लेकिन अब इस कपल की हल्दी की रस्मों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ये कपल स्वीमिंग पूल में हल्दी सेरेमनी को इंज्वॉय करता दिख रहा है। कपल ने पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट आउटफिट पहने हैं और एक-दूसरे के साथ खूबसूरत फोटोशूट भी करवाया है। वहीं हल्दी सेरेमनी के बीच आरसीबी (RCB) के खेमे में अभी भी क्रिकेटर की एंट्री को लेकर सस्पेंस देखने को मिल रहा है। जहां सभी टीमें प्रेक्टिस कैंप में जुड़ चुकी हैं वहीं यश दयाल अभी भी आरसीबी के खेमे से दूर हैं। ऐसे में देखना होगा कि रेप केस से बरी हो जाने के बाद आरसीबी यश को टीम में शामिल करता है या नहीं। देखें हल्दी की रस्मों की तस्वीरें।

















Picture courtesy Shweta Pundir Instagram.



