Aligarh: स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरी बच्ची, मौत
Aligarh: 7-year-old girl dies after falling through broken floor of school bus
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में एक दर्दनाक हादसे में सात साल की बच्ची की जान चली गई। ये हादसा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ। बच्ची स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे जा गिरी और उसकी जान चली गई। इस हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक बच्ची अनन्या येकेजी में पढ़ती थी और उसका बड़ा भाई गोलू तीसरी कक्षा में है। दोनों माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में एक-साथ स्कूल बस से पढ़ने जाते थे। शनिवार को छुट्टी होने के बाद बस ड्राइवर बच्चों को लेकर वापसी कर रहा था। इस दौरान अनन्या कंडक्टर साइड की ओर सीट पर भाई के साथ बैठी थी। करीब ढाई बजे गांव नगला बंजारा के पास ब्रेकर आने पर बस उछली और अनन्या टूटी फर्श से नीचे जा गिरी। गिरने के बाद बस के पिछले टायर ने बच्ची को कुचल दिया। भाई के चिल्लाने के बाद ड्राइवर ने बस रोकी।
बच्ची को घायल देख बस में लाया गया और ड्राइवर ने तुरंत मृतक बच्ची के पिता रवि, जोकि जनसेवा केंद्र में संचालक के तौर पर कार्यरत हैं को फोन मिलाया। वो सूचना मिलते ही पहुंचे और बच्ची को मृत पाया। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे बस ड्राइवर को दबोच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्राइवर और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



