ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए आपने अपने Blinkit ऑर्डर को अक्सर बाइक या साइकिस से आते देखा होगा लेकिन अब आपका ऑर्डर घोड़े से भी आ सकता है। हाल ही में एक बुजुर्ग को Blinkit का ऑर्डर डिलिवर करने के लिए घोड़े पर जाते हुए देखा गया है। उनका ये अनोखा अंदाज खूब चर्चा में है।

दरअसल मामला राजस्थान का है। यहां एक कार चला रहे शख्स ने कुछ ऐसा देखा जिसे उसने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। दरअसल उसने अपने बगल से एक घोड़े को देखा जिस पर एक बुजुर्ग सवार था और उसके कंधे पर Blinkit Order का डिलिवरी बैग भी था। लड़के ने घोड़े पर जाते बुजुर्ग का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो को देख सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं साथ ही हैरान भी हो रहे हैं। लोग इसे राजस्थान का रॉयल अंदाज बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे जहां चाह वहां राह से संबोधित किया है। बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



