GALLERY
Shreyas Iyer Injured: हाथ पर लगी गेंद, कराह उठे श्रेयस अय्यर
Shreyas Iyer got Injured during IPL 2026 Match
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल (IPL) 2026 के अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से घायल (Shreyas Iyer Injured) हो गए। उनकी चोट इतनी गंभीर थी की वो मैदान पर दर्द से कराह उठे। ये आईपीएल के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला था जो गुजरात जाइंट्स (GT) और पंजाब के बीच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान श्रेयस के ही टीममेट कूपर कॉनोली ने एक जोरदार शॉट जमाया, जो अय्यर के हाथ पर जा टिका। बॉल लगने के तुरंत बाद अय्यर जमीन पर जा गिरे और दर्द से कराहने लगे। इस दौरान उनकी टीम के साथ-साथ गुजरात की टीम के सदस्य भी उनके इर्द-गिर्द नजर आए। बता दें ये मुकाबला पंजाब ने तीन विकेट से जीता है। वहीं मैच जीतने के बावजूद श्रेयस पर ओवर गति कम रहने की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।












