News

IPL 2026: पंजाब ने 3 विकेट से गुजरात को दी मात, लगा 12 लाख का जुर्माना

Shreyas Iyer Fined 12 Lakh by BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से मात देते हुए जीत दर्ज की। वहीं जीत के बाद पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर 12 लाख रुपये का मोटा जुर्माना लगाया गया।

IPL के 19वें संस्करण का चौथा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट हासिल करना था, जिसे टीम ने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। वहीं पंजाब की जीत के बाद भी टीम के कप्तान श्रेयस पर स्लो ओवर रेट के चलते BCCI ने भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया।

इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जिसके चलते उन पर जुर्माना जड़ा गया है। टीम की गलती की वजह से कप्तान होने के नाते श्रेयस को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्हें 12 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भरने होंगे। पंजाब किंग्स ने इस मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए, जोकि आईपीएल की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 का उलंघन है। इसी के चलते अब श्रेयस पर ये मोटा जुर्माना लगाया गया है। बता दें ये IPL 2026 के सीजन का पहला जुर्माना है जो किसी खिलाड़ी पर लगाया गया है।

बता दें अगर इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम दोबारा स्लो रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही टीम के सदस्यों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर टीम तीसरी बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो मामला और गंभीर हो जाएगा। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक मैच का बैन लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button