Nandgaon Shopkeeper: लड़के ने भगवान की फोटो पर रखा पैर, पिटने के बाद मांगी माफी
Shopkeeper steps on Lord Krishna photo, apologises after being beaten up
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से जुड़ा एक मामला सामने आया था। यहां नंदगांव (Nandgaon) में एक युवा दुकानदार भगवान की फोटो को पैर के नीचे रख बहस करता दिखा था। लोगों द्वारा गलती बताने पर माफी मांगने के बजाय दुकानदार धमकी देता दिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी आ जाएं तो ये दुकान बंद नहीं होगी। लड़के का बहस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उस लड़के ने अब माफी मांगी है।
https://www.instagram.com/reel/DVT3Se-EwgQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
सामने आए ताजा वीडियो में दो लोग उसी दुकानदार के पास पहुंचते हैं और उसे बताते हैं कि उसने राधा-कृष्ण की फोटो पर पैर रखकर गलती की है ऊपर से धमकी दे रहा है कि मोदी आ जाएं…। वहीं दुकानदार लड़का अपने किए की वजह भांग का नशा बताता है। सामने आए नए वीडियो में वो लोग उस लड़के को थप्पड़ भी मारते हुए नजर आते हैं। वो कैमरे के सामने उसी दुकान पर बैठे अन्य लड़के को भी लताड़ लगाते हुए कहते हैं कि तू भी ये कह रहा है कि ये ऐसे ही करता है। क्या ये अपने माता-पिता के साथ भी यही करता है? इसके बाद कैमरे पर दुकानदार हाथ जोड़कर माफी मांगता है और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहता है। सामने आए वीडियो में दोनों व्यक्ति बताते हैं कि इस लड़के की वजह से नंदगांव की बदनामी हुई है। वो ऐसा कभी होने नहीं देंगे।
बता दें कुछ दिन पहले इस दुकानदार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीर से तीखी बहस करता देखा गया था। लड़का भगवान की मूर्ति, फोटो व अन्य पूजा का सामान बेचने की दुकान पर बैठा था। वहीं राहगीर ने लड़के द्वारा भगवान की फोटो को पैर के नीचे रखे जाने पर आपत्ती जताई थी। राहगीर ने कहा था कि अब तो ये दुकान बंद करवाई जाएगी। जिसके बाद लड़का धमकी देता नजर आया कि कोई भी आ जाए दुकान बंद नहीं होगी। चाहे भगवान आए या पीएम मोदी आ जाए तो भी दुकान बंद नहीं करवा सकता। बता दें वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लड़के की कड़ी निंदा की थी। वहीं अब उस पर स्थानीय लोगों ने एक्शन लिया है।



