टीवी जगत के फेमस रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) को अपना विजेता मिल गया। रविवार को हुए ग्रांड फिनाले में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को विनर ट्रॉफी दी गई। शो में उन्होंने लगातार बेहतर परफॉर्म किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें विनर के तौर पर चुना गया। शिव ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये कैश भी अपने नाम किया। ये कैश उनके फैन को दिया जाएगा।
‘द 50’ शुरुआत से ही कॉन्ट्रोवर्सी के लिए काफी चर्चा में रहा है। वहीं शो में एक से बढ़कर एक चेहरों के बीच घमासान भी देखने को मिला। वहीं इस पूरे शो के दौरान शिव ठाकरे ना सिर्फ टास्क में बेहतरीन खेल दिखाते नजर आए वहीं उन्होंने शो में अपने व्यवहार से सबका दिल भी जाती। शिव ने विनर बनने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन पर उन्हें फैन्स और सेलेब्स की बधाई मिल रही है।
बता दें ‘द 50’ के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट के तौर पर शिव ठाकरे के साथ रजत दलाल, फैजल शेख, काका और कृष्णा श्रॉफ को चुना गया था। वहीं कृष्णा टॉप 5 में पहुंचने वाली अकेली लड़की थी। इस शो में कृष्णा श्रॉफ ने भी दमदार खेल के साथ-साथ अपने रिश्तों को भी बनाया। शो में शिव ने फैजल शेख को हराकर ये ट्रॉफी अपने कब्जे में ली। फैजल शो के रनर-अप रहे।



