GALLERY

Shehnaaz Gill का लेटेस्ट फोटोशूट देख, फैन्स को सताई मूव ऑन की चिंता

Shehnaaz Gill's latest photoshoot makes fans worried about her move on

रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 से सुर्खियां लूटने वाली पंजाबी बाला शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शहनाज ने हाल ही में खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। उनका फोटोशूट फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटोशूट में शहनाज हैवी एंब्रोएडेड शरारा पहने दिख रही हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में शहनाज बेहद ग्लैमरस नजर आई हैं। वहीं उनका ये अंदाज देख कुछ फैन्स को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की याद आई है। शहनाज की तस्वीरों को देख उनके मूव ऑन होने की चिंता भी कुछ फैन्स को सता रही है। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शहनाज की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, अच्छा मूव ऑन कर लिया कुछ कुछ ऐसा ही लग रहा है। वहीं कुछ फैन्स शहनाज की तस्वीरों पर ब्यूटीफुल, रियल ब्यूटी, हॉट जैसे कमेंट कर रहे हैं। बता दें शहनाज गिल हाल ही में म्यूजिक वीडियो बंजे दारू नाम के गाने में नजर आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button