इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मुकाबला शनिवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पिछले बार की विजेता रही आरसीबी ने जीत हासिल की। इस मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी।
आईपीएल का पहला मुकाबला बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बैंगलुरु ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। हीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शानदार पारी खेली और कुल 38 गेंदों में 80 रन बनाए। पूरी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए।
वहीं दूसरी पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार खेल दिखाते हुए 38 गेंदों में 69 रन बनाए। विराट नॉट आउट रहे। आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवरों में 202 रन के टारगेट को हासिल किया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत में RCB की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए।



