News

Pankaj Tripathi ने कुछ यूं बदला अवतार कि रणवीर सिंह के उड़े होश, बोले गुरु जी हम सुधर गए…

Ranveer Singh stunned as Pankaj Tripathi shares his quirky new look

Pankaj Tripathi ने कुछ ऐसे अपना अंदाज बदल लिया है कि सबके होश उड़ गए हैं। उनका नया अवतार देख रणवीर सिंह बोले अरे गुरुजी हम सुधर गए और आप….

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का जिक्र होते ही उनकी सीधी साधी सी छवि सामने आती है। लेकिन अब उन्होंने अपने सीधे-साधे अंदाज को पूरी तरह से बदल दिया है। उनका नया अंदाज देख अच्छे-अच्छों के पैरों तले जमीन निकल गई। दरअसल पंकज त्रिपाठी ने अपने फैशन स्टेटमेंट में बहुत बड़ा बदलाव किया है। उसे देख बॉलीवुड के फैशनेबल एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के भी होश उड़ गए हैं। उन्होंने तुरंत पंकज त्रिपाठी की तस्वीरों पर कमेंट कर दिया है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर, न्यूटन, स्त्री, निल बटे सन्नाटा, मिर्जापुर जैसी फिल्मों में अपनी गजब की एक्टिंग दिखाने वाले पंकज त्रिपाठी हमेशा से सीधी साधी छवि में नजर आए हैं। यहां तक की उन्हें बड़े-बड़े इवेंट्स में भी सादगी के साथ ही आते देखा गया है लेकिन अब पंकज त्रिपाठी के नए तेवर ने सबको हिला के रख दिया है। पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सबके होश उड़ा दिए। वहीं पंकज त्रिपाठी की तस्वीरों को देख रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, अरे ये क्या गुरु जी, हम सुधर गए और आप बिगड़ गए।

उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो शीर शर्ट के साथ ग्रीन वैलवेट की ओवर कोट पहने दिखे हैं, साथ में उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की थोती पैंट पहनी है। पंकज साथ में बैगी कैप पहने दिखे। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, एक नई शुरुआत, ये कुछ बहुत ही रोचक चीज की शुरुआत है। कैसी लगी वाइब। उनके इस अंदाज को देख फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के भी होश उड़ गए। पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनका ये अंदाज सबके बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button