News

Rahul Gandhi: नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल पहुंचे राहुल गांधी, जमकर की तारीफ

Rahul Gandhi attended the North East Music Festival at Delhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली में आयोजित हुए नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल में शिरकत करते नजर आए। इस मौके पर उन्होंने नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक को जमकर इंज्वॉय किया। राहुल इस दौरान युवाओं से हाथ मिलाते भी नजर आए। वहीं इवेंट के बाद राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट साझा कर इवेंट की जमकर तारीफ की।

नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम दोपहर करीब 2:30 बजे से शुरू हुआ था, जिसकी एंट्री फ्री थी। इस मौके पर राहुल गांधी की एंट्री ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया। युवाओं के फेवरेट बनते जा रहे राहुल गांधी ने इस म्यूजिकल इवेंट को जमकर इंज्वॉय किया। वो इस दौरान कभी परफॉर्मेंस इंज्वॉय करते दिखे तो कभी बच्चों के साथ बातचीत करते देखे गए। राहुल गांधी इस कार्यक्रम के दौरान अपने फोन में कुछ यादें भी संजोते देखे गए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट से जुड़ी अपने एक्सपीरिएंस को साझा किया। उन्होंने लिखा दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल में एक शानदार शाम गुजरी। पूर्वोत्तर के संगीत और भावना में भारत की असली ताकत झलकती है- विविधता, आत्मविश्वास और एकता। ‘साउंड विदाउट कॉन्फ्लिक्ट’ का संदेश भारत की उस छवि को खूबसूरती से दर्शाता है जिसकी रक्षा करना हमारे लिए निरंतर आवश्यक है। उत्तरपूर्वी भारत की हर विशेषता का जश्न मनाने वाला यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि जब हर संस्कृति को उसका उचित स्थान मिलता है, तभी हम और अधिक सशक्त होते हैं। बता दें राहुल इस खूबसूरत इवेंट का जकर लुत्फ उठाते देखे गए। वहीं राहुल गांधी अपने इसी अंदाज की वजह से युवाओं में खासा पॉपुलर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button