GALLERY

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने Mohammad Deepak से की मुलाकात, लगाया गले, शेयर की तस्वीरें

Rahul Gandhi meets Mohammad Deepak

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक (Mohammad Deepak) से मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार के जिम मालिक दीपक से मिलते ही उन्हें गले लगा लिया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने उनके बंद होते जिम की मेंमबरशि लेने का वादा भी किया। उन्होंने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मोहम्मद दीपक के हौसलों की तारीफ की।

राहुल गांधी ने जिम ट्रेनर दीपक कुमार की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, हर इंसान, एक समान
यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात – एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

राहुल गांधी ने दीपक से मुलाकात के बाद उनके जिम की मेंबरशिप लेने की बात भी कही है। दरअसल बजरंग दल के विरोध के बाद उनके जिम के मेंबर्स की संख्या लगातार घटती चली गई। जिसके बाद उनका समर्थन दिखाने के लिए करीब 10 वकीलों ने उनके जिम की साल भर की मेंबरशिप ली थी।

दरअसल दीपक कुमार उत्तराखंड के कोटद्वार से हैं। वो वहां अपना जिम चलाते हैं। 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ लोग एक 70 साल के मुस्लिम व्यक्ति पर ये कहकर टूट पड़े की उन्होंने बोर्ड पर बाबा लिखा है। उनसे लगातार झड़प करता देख दीपक से रहा नहीं गया और वो बुजुर्ग की मदद के लिए बजरंग दल से ये कहकर भिड़ गए थे कि उनका नाम मोहम्मद दीपक है।

इसके बाद से दीपक कुमार मोहम्मद दीपक के नाम से फेमस हो गए और लोगों के बीच काफी सराहे भी गए। हालांकि घटना के बाद मोहम्मद दीपक को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें बार-बार बजरंग दल का विरोध सहना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button