News

Rahul Chahar ने लिया Ishani Johar से तलाक, 15 महीने लगाए कोर्टरूम के चक्कर

Rahul Chahar recently confirmed his divorce from wife Ishani Johar

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर (Rahul Chahar) अपनी पत्नी ईशानी जौहर (Ishani Johar) से अलग हो गए हैं। शादी के चार साल बाद उन्होंने ये फैसला किया। इसकी जानकारी खुद राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले 26 साल के युवा क्रिकेटर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने काफी खुलकर अपने रिश्ते और तलाक लेने तक के सफर के बारे में लिखा है।

राहुल चाहर भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं। उन्होंने IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले अपने अलगाव की घोषणा की। राहुल ने शुक्रवार देर शाम एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी चार की साल शादी को खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 महीने उन्होंने कोर्ट रूम के चक्कर काटे हैं।

26 साल के राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखकर सबसे ये बात साझा की। उन्होंने लिखा, मैंने कम उम्र में शादी की थी, जब मैं खुद को, अपनी कीमत और अपनी जिंदगी की दिशा को पूरी तरह से समझ भी नहीं पाया था। बीते कुछ साल उनके लिए सीख से भरे रहे और पिछले पंद्रह महीनों में कोर्ट की कार्यवाही के दौरान उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई की ताकत को करीब से महसूस किया। उन्होंने आगे लिखा, आज मेरी जिंदगी का ये अध्याय औपचारिक रूप से खत्म हो गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ गया है। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ खत्म कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। अब अपने जीवन को आत्मसम्मान, शांति और बेहतर फैसलों के साथ आगे बढ़ाना चाहता हूं।

बता दें राहुल ने ईशानी को कुछ समय डेट करने के बाद साल 2019 में उनसे सगाई की थी। दोनों ने साल 2022 में एक-दूसरे से शादी की। वहीं अब चार साल बाद दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं।

उन्होंने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button