GALLERY
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर PM Modi और Rahul Gandhi का हुआ सामना, तस्वीरें
PM Modi and Rahul Gandhi meet on the 200th birth anniversary of Mahatma Jyotiba Phule
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) मौजूद रहीं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे को देख हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती भी देखी गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, ओम बिरला समेत कई अन्य नेताओं को भी देखा गया। देखें इस खास अवसर की तस्वीरें।












