Pawan Hans Helicopter Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ पवन हंस, सभी सुरक्षित
Pawan Hans Helicopter Crash in Andaman Nicobar Islands
झारखंड एयरएंबुलेंस क्रैश के कुछ घंटे बाद ही एक और विमान हादसा हो गया। ये हादसा अंडमान में हुआ, जहां एक पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश (Pawan Hans Helicopter Crash) हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पवन हंस हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पोर्ट ब्लेयर से रवाना हुआ ये हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पानी में जा गिरा। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते हुआ। घटना अंडमान सागर में हुई। हादसे से पहले प्लेन में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को समुद्र में क्रैश लैंडिंग कराई। इस हेलिकॉप्टर में क्रू मेंबर समेत कुल 7 लोग सवार थे।
इस घटना में स्थानीय अधिकारियों और बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक दल समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। विमानन अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।



