क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। उनके चहेते थाला (Thala) यानी एमएस धोनी (MS Dhoni) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में खेलते नजर आएंगे। वो पिछली बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलेंगे और पीली जर्सी पहन मैदान में उतरेंगे।

44 के महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका क्रेज अलग ही लेवल का है। मैदान में उनकी एक झलक पाने भर से लोग खुश हो जाते हैं। वहीं धोनी भी अपने फैन्स का दिल रखने के लिए अक्सर फ्रेम में नजर आते हैं। IPL के पिछले कुछ सीजन्स से उनके संन्यास को लेकर खबरें सामने आती रही हैं। वहीं साल 2026 के आईपीएल में धोनी के खेलने को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ था। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने कंफर्म कर दिया है कि धोनी IPL 2026 का हिस्सा होंगे।
CSK टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ K. S. Viswanathan ने मैनेजमेंट की ओर से कंफर्म कर दिया है। उन्होंने रिटायर्मेंट की अफवाहों के बीच फैन्स को आश्वस्त किया है कि उनके थाला एक बार फिर पीली जर्सी पहने नजर आएंगे। वहीं सीएसके की टीम की तरफ से हुए इस कंफर्मेशन से अब धोनी के फैन्स के बीच खुशी देखी जा रही है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले दो सीजन्स में बेहद खराब रहा है।



