GALLERY

Mahieka Sharma ने करवाया HOT फोटोशूट, फैन्स बोले प्लीज Hardik Pandya को छोड़ दो, वजह भी है खास

Mahieka Sharma HOT photoshoot goes viral

भारतीय मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) इन दिनों खासा पॉपुलेरिटी बटोर रही है। वो इन दिनों क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को डेट कर रही हैं। दोनों अपने लव रिलेशन को लेकर खासा चर्चा में है। इस बीच माहिका ने अपना एक HOT फोटोशूट करवाया है, जिसे देख फैन्स ने उनसे हार्दिक पांड्या को छोड़ देने की गुजारिश कर दी है।

25 साल की माहिका अपने बॉयफ्रेंड हार्दिक के साथ अपने बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग करती नजर आ रही हैं। वो हर मौके पर हार्दिक का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। इस बीच उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये तस्वीरें उनके एक ब्रांड फोटोशूट का हिस्सा है। तस्वीरों में माहिका बला सी खूबसूरत नजर आई हैं। वहीं उन्हें देख अब फैन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

माहिका द्वारा शेयर की गई फोटोज पर एक फैन्स ने कमेंट कर उनसे हार्दिक को छोड़ने के लिए कहा हालांकि उनकी वजह भी खास है। दरअसल ये इंस्टाग्राम यूजर हार्दिक का फैन है और उन्हें लग रहा है कि माहिका की वजह से हार्दिक का खेल प्रभावित हो रहा है। इस वजह से उन्होंने ऐसा कमेंट किया है। इस यूजर ने लिखा, प्लीज हार्दिक भाई को छोड़ दो, नहीं तो उसका गेम खतरे में है। इसके साथ यूजर ने रोने वाला इमोजी भी लगाया है।

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी प्लेयर की खराब परफॉर्मेंस का जिम्मेदार उनके करीबी लोगों को ठहराया गया हो। ऐसा अक्सर होता रहा है। कुछ इसी तरह क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ होता रहा है। विराट की खराब पारी का जिम्मेदार अक्सर अनुष्का को ठहराया जाता था।

बता दें माहिका और हार्दिक पिछले करीब छह महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खेल के मैदान के अलावा अक्सर ये कपल एक-दूसरे की बाहें थामे नजर आता है। देखिये माहिका के फोटोशूट की तस्वीरें..

Photo Courtesy: Mahieka Sharma Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button