News

IPL 2026: MI से होगी KKR की भिड़ंत

IPL 2026: KKR to clash with MI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का जोरदार आगाज हो चुका है। इस मेगा लीग का पहला मुकाबला RCB के नाम रहा था। आरसीबी ने SRH को 6 विकेट से मात देकर पहला मैच जीत लिया था। वहीं आज यानि 29 मार्च को IPL का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। ये मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच होगा।

IPL के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को होने वाला है और ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथ में रहेगी। वहीं कोलकाता की तरफ से अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बतैर कैप्टन मैदान में उतरेंगे।

इस मुकाबले के साथ 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस एक बार फिर ट्रॉफी को हाथ में लेने के लिए अपनी शुरुआत करने जा रही है। इस सीजन में एमआई की टीम चाहेगी कि वो एक और ट्रॉफी के साथ आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी रहे। वहीं केकेआर चाहेगी कि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में वो आईपीएल की चौथी ट्रॉफी पर कब्जा जमाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button