News

Jharkhand Air Ambulance Crash: चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत

Air Ambulance Crashes In Chatra 7 dead

झारखंड के रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एम्बुलेंस प्लेन (Jharkhand Air Ambulance Crash) चतरा के पास जंगल में क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ये हादसा रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन वाला एयरक्राफ्ट है। ये हादसा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के करीब 20 से 25 मिनट बाद क्रैश हो गया।

इस दुर्घटना से ठीक पहले प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से कम्युनिकेशन और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया था। जिसके बाद ये चतरा के घने जंगल में क्रैश हुआ मिला। घने जंगल में क्रैश हुए इस एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग मौजूद थे। इनमें मुख्य रूप से 41 वर्षीय मरीज संयज कुमार थे, जिन्हें झुलसने की वजह से इलाज के लिए एयर एंबुलैंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। विमान में पायलट दल के साथ-साथ मेडिकल टीम और मरीज के परिजन भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल चतरा के घंने जंगलों में मदद के लिए रवाना हो गया। लेकिन क्रैश के बाद आग इतनी तेज थी की इस घटना में सभी की जान चली गई। वहीं इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के पूरे मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और AAIB की टीम जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button