GALLERY

Janhvi Kapoor ने करवाया इंटेंस फोटोशूट, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

Is this Janhvi Kapoor’s most sensual look yet?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार का उनका अंदाज हमेशा से काफी हटकर है। उन्होंने अपना अब तक का सबसे इंटेंस फोटोशूट करवाया है। जान्हवी का ये फोटोशूट अब इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। बात तस्वीरों और जान्हवी के लुक की करें तो वो शीर सर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। जान्हवी बेड पर कभी लेटकर तो कभी बैठकर पोज देती दिखीं। उनका हर अंदाज और अदा देखने वाली थी। जान्हवी का ये बोल्ड अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया है। हर कोई उनकी तस्वीरों पर तारीफों के पुल बांध रहा है। बता दें जान्हवी कपूर अपने फोटोशूट के साथ-साथ अपनी मां श्रीदेवी से जुड़े अपने स्टेटमेंट्स को लेकर खासा चर्चा में हैं। उन्होंने टॉक शो के दौरान कहा कि उनकी मां को घर तोड़ने वाली कहा जाता था जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। श्रीदेवी इस बात से काफी परेशान रहती थीं। जान्हवी ने शो पर अपनी लव लाइफ पर भी खुलकर चर्चा की।

Photo Courtesy Janhvi Kapoor instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button