Janhvi Kapoor ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘कोई नहीं लेकिन तुम’
Janhvi Kapoor shared bold pictures hinting of BF
बॉलीवुड जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों निर्माता निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के साथ काम ना करने के लोकर खबरों में हैं। इस बीच जान्हवी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैन्स का ध्यान कॉन्ट्रोवर्सी से हटाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं तस्वीरों को शेयर कर जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, कोई नहीं लेकिन तुम। अब इस कैप्शन को देख अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी ने ये कैप्शन अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया (Shikhar Pahariya) के लिए लगाया है। फैन्स को जान्हवी का ये बोल्ड एक सिजलिंग अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाता दिखाई दे रहा है। बता दें जान्हवी बहुत जल्द फिल्म पेड्डी में साउथ के सुपर स्टार राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं।





Picture courtesy Janhvi Kapoor Instagram.



