News

T20 World Cup 2026: भारत फिर बना चैंपियन, जीत के खुमार में डूबी टीम इंडिया

Men in Blue won the tournament for the third time in ICC T20 World Cup

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा जमाया। इस खिताब के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ये तीसरी जीत है। इस जीत का जश्न टीम इंडिया के साथ-साथ पूरा देश मना रहा है।

रविवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत की खास बात ये है कि भारत ने ये खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। टीम इंडिया पहली बार अपने होम ग्राउंड पर खिताबी जंग लड़ते हुए चैंपियन बना। इस जीत के बाद पूरा देश खुशी में झूमता दिखा। टीम इंडिया ने जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न मनाया। बता दें टीम इंडिया ने पहली बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2024 में और अब 2026 में जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button