VIRAL

Honey Singh को फैन ने थमाए 500 रुपये, सिंगर के रिएक्शन ने जीता दिल, Video

Honey Singh receives 500 rupees from a fan

सिंगर और बेहतरीन रैपर हनी सिंह (Honey Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने लाजवाब गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हनी सिंह इस बार अपनी जिंदादिली को लेकर दर्शकों के चहेते बन गए हैं। उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तरीफ करते नहीं थक रहे हैं। हनी सिंह का दिल छू लेने वाला VIDEO अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने एक से बढ़कर एक गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह अब अपने व्यवहार को लेकर चर्चा लूट रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक फैन ने स्टेज पर पहुंचकर 500 रुपये थमाए, जिसे देख हनी सिंह ने दिल को छू लेने वाला रिएक्शन दिया। हनी सिंह ने अपने फैन को गले से लगाया और उसके थमाए रुपयों को माथे से छूकर कैमरे में दिखाया। अब हनी सिंह का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

हनी सिंह का ये कॉन्सर्ट 14 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 35 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। फैन्स हनी सिंह के गानों पर जमकर इंज्वॉय करते नजर आए। वहीं हनी सिंह ने अपने 43वें बर्थडे का केट स्टेडियम में फैन्स के सामने कट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button