VIRAL

Hardik Pandya ने शेयर की GF Mahieka संग पूल की फोटो, बर्थडे पर लिखा रोमांटिक नोट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ लगातार देखे गए हैं। इस बीच हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के 25वें बर्थडे के खास मौके पर उन्हें एक रोमांटिक नोट लिख विश किया है।

हार्दिक और माहिका पिछले करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता बेहद स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। हर खास मौके पर हार्दिक के साथ माहिका दिखाई देती हैं। वहीं हर जगह माहिका का हाथ थाम चलने वाले हार्दिक ने अपनी लेडीलव के बर्थडे के खास मौके पर एक खूबसूरत फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी।

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों पूल के अंदर एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस। हार्दिक का ये लविंग अंदाज माहिका को भी खूब पसंद आया। उन्होंने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर हार्दिक की विश को री-शेयर किया।

बता दें 32 साल के हार्दिक ने अपनी एक्स वाइफ नतासा स्टेनकोविक को से साल 2024 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडल जैस्मिन वालिया को कुछ समय तक डेट किया। जैस्मिन से अलग होन के बाद हार्दिक मॉडल माहिका को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपने रिलेशन का खुलासा किया था। तब से अभी तक दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button