Mahieka Sharma से पहले इनके प्यार में थे Hardik Pandya
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों गर्लफ्रैंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दोनों जहां भी जाते हैं एक-दूसरे का हाथ थामे ही नजर आते हैं। इस बीच हार्दिक ने अपनी लेडीलव और मॉडल माहिका के 25वें बर्थडे पर उन्हें प्यार भरा मैसेज देते हुए अपनी प्रिंसेस बताया है, जिसे हर कोई काफी सराह रहा है। लेकिन हार्दिक माहिका शर्मा से पहले भी अपने प्यार को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

हार्दिक पांड्या क्रिकेट जगत के उन चेहरों में से हैं, जो अपने बेहतरी खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बेहद पॉपुलर हैं। क्रिकेट में एंट्री करने के साथ ही हार्दिक का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने साल 2020 में सर्बियन एक्ट्रेस और मॉडल नतासा स्टेनकोविक के साथ शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और शादी से पहले ही दोनों का बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्या है। दोनों ने साल 2024 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

नतासा से अलग होने के बाद हार्दिक ने एक्ट्रेस और मॉडल ईशा गुप्ता को भी डेट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद हार्दिक ने ब्रिटिश एक्टेस जैसमिन वालिया (Jasmin Walia) को डेट किया। दोनों को एक-दूसरे के साथ कई ट्रिप पर स्पॉट किया गया। 30 साल की जैस्मिन हार्दिक के हर मैच में उन्हें सपोर्ट करने ग्राउंड पर भी आती थी और जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। वहीं हार्दिक भी कुछ कम नहीं थे वो भी मैच के दौरान विकेट लेने पर जैस्मिन के प्रति प्यार का इजहार करते हुए फ्लाइंग किस करते देखे जाते थे। कुछ समय तक सबके सामने एक-दूसरे के साथ नजर आने के बाद अचानक जैस्मिन हार्दिक की लाइफ से निकल गईं और अचानक माहिका की एंट्री क्रिकेटर की लाइफ में हो गई।

25 साल माहिका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हार्दिक के साथ अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। वो भी हार्दिक की पूर्व प्रेमिकाओं की तरह हार्दिक के हर मैच में उनका साथ देने और हौसला बढ़ाने पहुंची रहती हैं। कई बार दोनों की इंगेजमेंट की खबरें भी सामने आई हैं हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें फैन्स दोनों की जोड़ी को खासा पसंद करते हैं।



