Hardik Pandya ने खिताब जीतने के बाद ही GF Mahieka की तारीफ, बोले ‘मिसेज यहां हैं’
Hardik Pandya praised GF Mahieka after winning the title, saying 'Mrs is here'
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने रविवार को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) की जमकर तारीफ की। उन्होंने ग्राउंड इंटरव्यू के दौरान कहा कि माहिका जब से लाइफ में आई है तब से सिर्फ जीत ही जीत मिली है। उन्होंने इस जीत का क्रैडिट टीम के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी दिया। हार्दिक ने आगे बात करने के दौरान माहिका की तारीफ करते हुए उन्हें मिसेज कहा। हार्दिक बोले टीम की जीत के लिए मुझे माहिका बहुत प्रोत्साहित करती रही हैं। मेरी मिसेज यहीं ग्राउंड पर हैं। बता दें इस जीत के बाद माहिका और हार्दिक ग्राउंड पर एक-दूसरे के साथ नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर प्यार भी लुटाया। देखें तस्वीरें।












बता दें माहिका और हार्दिक पिछले करीब आठ महीने से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने पिछली दिवाली पर अपने रिलेशन को पब्लिक्ली ओपन किया। ये जोड़ी हर खास मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आती है।



