News

Hardik Pandya ने बेटे Agastya को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, Natasa Stankovic भी आईं नजर

Hardik Pandya gifted a 4 crore Black Defender to his son Agastya Pandya and ex-wife Natasa Stankovic

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर खासा चर्चा में हैं। खेल के बाद हार्दिक अपना सारा वक्त गर्लफ्रेंड माहिका के साथ बिताते नजर आते हैं। लेकिन इस सबके बावजूद हार्दिक अपने बेटे को नहीं भूले। उन्होंने बेटे अगस्त्या (Agastya) को एक महंगा तोहफा देकर अपना प्यार जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर हार्दिक के बेटे अगस्त्या पांड्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अगस्त्या तोहफे में मिली लैंड रोवर डिफेंडर कार को रिसीव करते दिख रहे हैं। इस काले रंग की कार की कीमत 4 करोड़ रुपये हैं। शोरूम से रिसीव करने के दौरान की तस्वीरों में अगस्त्या बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कार रिसीव करने के दौरान हार्दिक की पूर्व पत्नी एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) भी नजर आईं।

सामने आई तस्वीरों में एक किनारे कार्ड बोर्ड लगा नजर आया जिसमें अगस्त्या की फोटो थी और उसपर लिखा था पापा की ओर से। वहीं दूसरी तरफ नतासा की फोटो भी नजर आई। दोनों नई कार पाकर बेहद खुश दिखाई दिए। वहीं हार्दिक द्वारा दिए गए इस महंगे तोहफे को देख उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं।

बता दें हार्दिक और नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी। वहीं साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमती से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। अब दोनों आपसी सहमती से बेटे अगस्त्या को पाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button