News

Divyanka Tripathi के घर गूंजेगी किलकारी, शादी के 10 साल बाद मिली खुशखबरी

Divyanka Tripathi Confirms Pregnancy.

टेलीविजन जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस मचअवेटेड खबर की जानकारी खुद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ साझा की है। दोनों ने मटेरनिटी फोटोशूट के जरिए फैन्स को बताया कि उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है और उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

दिव्यांका और विवेक की शादी के 10 साल बाद उन्हें ये खुशखबरी देने का मौका मिला है। कपल इसको लेकर खासा एक्साइटेड है और दोनों बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिव्यांका और विवेक ने लंबे इंतजार का जिक्र करते हुए कहा कि आखिरकार हमारी और हमारे चाहने वालों की इच्छा पूरी होने जा रही है। दोनों ने सफेद कपड़े पहन खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के साथ-साथ कपल ने एक वीडियो भी साझा किया, जो उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।

41 साल की दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देने के साथ ही दर्शकों को अपने नए यूट्यूब चैनल की जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि बच्चे के साथ ही एक नया सफर शुरू होने जा रहा है। बता दें दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत में ये है मोहब्बतें शो के लेकर खासा पॉपुलर हैं। शो में इशिमां के किरदार की वजह से वो हर घर की फेवरेट बनीं। वहीं अब दर्शकों की पसंदीदा इशिमां असल जिंदगी में मां बनने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button