Delhi to Leh Flight Emergency Landing: दिल्ली में फ्लाइट की इमेरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 150 यात्री
Delhi to Leh Spicejet Flight Emergency Landing
दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को अचानक इमेरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह (Delhi to Leh Flight Emergency Landing) के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट (Spicejet Flight) के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते ही लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान के इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को सुरक्षित दिल्ली में ही लैंड कराया।
स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-121 ने मंगलवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फ्लाइट क्रू को प्लेन के इंजन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी महसूस की गई। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया।
एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को एहतियाती तौर पर वापस लाया गया था। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
बता दें देश में 24 घंटे में विमानों से जुड़ा ये तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले सोमवार देर शाम झारखंड के चतरा के जंगल में एक एयर एंबुलेंस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार सुबह अंडमान निकोबार में एक पवन हंस हेलिकॉप्टर की टैक्निकल गड़बड़ी के चलते समंदर में क्रैश लैंडिंग कराई गई। इस हादसे में सात लोग सुरक्षित बचा लिए गए।



