News

Andhra Pradesh: रातभर चालू रहा बाइक का इंजन, परिवार के 4 लोगों की मौत

Andhra Pradesh: 4 members of a family died

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा एक छोटी सी लापरवाही की वजह से तब हुआ जब घर के अंदर रातभर बाइक का इंजन चालू रहा और घर में धुंआ भर गया। धुएं के चलते दम घुटने से दादा, पोते और पोतियों की जान चली गई।

मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर का है। यहां लापरवाही के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। दरअसल परिवार में खराब बाइक को रिपेयर कराया गया था, जिसके इंजन को सेट करने के लिए मकेनिक ने बाइक को कुछ समय तक चालू रखने की सलाह दी थी। परिवार ने बाइक को घर के अंदर ही स्टार्ट कर के छोड़ दिया और सभी लोग सोने चले गए। घर के खिड़की दरवाजे बंद थे, जिससे घर के अंदर बाइक से निकलने वाला धुंआ भरता चला गया। जिसकी वजह से घर में दादा, पोते और पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button