VIRAL

रोबो डॉग विवाद के बाद समिट से बाहर हुई Galgotia University

AI Impact Summit 2026 में विवादों में छाई गलगोटिया यूनिवर्सिटी

AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotia University) विवादों में छाई हुई है। उन्होंने चाइनीज कंपनी के रोबो डॉग को अपना बताकर समिट में पेश किया था, जिसके बाद से यूनिवर्सिटी लगातार विवादों में बनी हुई है। विवाद बढ़ने के बाद भारत सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी को बाहर होने का निर्देश दे दिया गया है।

AI Impact Summit 2026

AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने रोबो डॉग को अपनी खुद की खोज बताकर प्रेजेंट किया था। प्रोफेसर ने कहा, यूनिवर्सिटी AI के क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। उन्होंने ये भी बताया था कि ये रोबो डॉग यूनिवर्सिटी कैंपस में घूमता है जिसे बच्चे खासा इंज्वॉय करते हैं। उनके इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उस रोबो डॉग को चायनीज कंपनी यूनिट्री का G02 मॉडल बताया गया है, जो बाजार में करीब 2 से 3 लाख रूपये की कीमत का बताया जा रहा है।

इस विवाद के बढ़ने के बाद सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को पवेलियन खाली करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं विवाद के बाद हुई किरकिरी को देखते हुए प्रोफेसर नेहा ने इस बात से किनारा कर लिया कि उन्होंने रोबो डॉग को अपना बताया था। उनका कहना है कि वो समिट को लेकर खासा एक्साइटेड थीं और इसी वजह से वो ये साफ करना भूल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button