Abhishek Sharma होटल में भूले अपनी जर्सी, Mohammed Siraj ने की मदद
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं। वो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मुकाबलों में डक आउट यानी बिना रन बनाए आउट हो गए। इस बीच उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जर्सी पहने देखा गया। उन्हें ऐसा करता देख सबने इसे टोटका माना है हालांकि इसकी वजह कुछ और ही है।

दरअसल इस मुकाबले से पहले जब पूरी टीम होटल से स्टेडियम पहुंची तब पता चला कि अभिषेक अपनी जर्सी होटल रूम में ही भूल गए हैं। ऐसे में मैनेजमेंट ने उन्हें किसी दूसरे खिलाड़ी की जर्सी पहनने की सलाह दी। पहले अभिषेक ने बॉलर अर्शदीप की जर्सी पहनी लेकिन वो उन्हें फिट नहीं आई और बाद में उन्होंने सिराज की जर्सी पहन कर मैदान पर एंट्री ली।
बता दें अभिषेक इस मुकाबले में जब मैदान पर उतरें तब उनकी जर्सी ने सबका ध्यान खूब खीचा। उन्हें भारतीय क्रिकेटर और डीएसपी मोहम्मद सिराज की जर्सी पहने देखा गया। सबने अभिषेक को किसी और खिलाड़ी की जर्सी पहना देखने के बाद इसे खेल में आजमाने वाले टोटके से जोड़ा। हालांकि सिराज की जर्सी भी कुछ कमाल नहीं दिखा सकी और अभिषेक एक बार फिर बिना खासा खोले ही पवेलियन चले गए। इसके बावजूद टीम इंडिया ने जीत हासिल की। क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे है कि अभिषेक का बल्ला पहले की तरह अगले मुकाबले में चल जाए।



